Connect with us

कुमाऊँ

इंदिरा के राजनीतिक उत्तराधिकारी सुमित को ही लड़ायेंगे चुनाव:कुंजवाल

हल्द्वानी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। श्री कुंजवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इंदिरा के सपनों को अब आगे सुमित पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की रिक्त सीट से शतप्रतिशत कांग्रेस सुमित को ही चुनाव लड़ाएगी। श्री कुंजवाल ने कहा दिवंगत नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के राजनीतिक उत्तराधिकारी सुमित हैं, इसलिए उनके द्वारा हल्द्वानी के विकास को आगे बढ़ाया जायेगा। कुंजवाल ने स्वंय भी अपनी तरफ से सुमित को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। श्री कुंजवाल के बयान से सियासी खेमे में हलचल होने लगी है। हालांकि श्री कुंजवाल की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस तरह के संकेत पहले ही दे दिये थे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News