Connect with us

कुमाऊँ

सत्ता की चाह में राजनीतिक प्रलोभन दे रहे भाजपा व आप: बल्यूटिया

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर कड़ा तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियां सत्ता हथियाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हल्द्वानी दौरे को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि जिनसे दिल्ली नहीं संभल रहा अब वह उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल के मुफ्त बिजली देने, एक लाख युवाओं को नौकरी देने तथा नौकरी मिलने तक 5000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने संबंधी बातों को महज चुनावी वादा बताया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का विकास नमूना दिल्ली की जनता देख चुकी है। हमने नैनीताल में नावें चलते देखी हैं, लेकिन दिल्ली की जनता अपने यहां सड़कों पर नाव चलते देख रही है। भाजपा पर तंज कसते हुए बल्यूटिया ने कहा कि कि सरकार में साढे 4 साल तक सिर्फ 3-3 मुख्यमंत्री बदले हैं। अब वर्तमान मुख्यमंत्री अनुभवहीनता का परिचय देते हुए कोरी घोषणाएं करने में जुटे हुए हैं। राज्य की जनता अब भाजपा और आप जैसी किसी भी पार्टी के प्रलोभन में आने वाली नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News