Connect with us

कुमाऊँ

तोक काला पहाड़ में पानी की विकट समस्या,फिर मिले उप जिलाधिकारी से,

रानीखेत। ग्राम विकास एवं जन सेवा संगठन ने तल्ला विशुवा के तोक काला पहाड़ में रहने वाले लोगों के पेयजल समस्या के लिए 25 जून को उप जिलाधिकारी रानीखेत को पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एक ज्ञापन दिया था। इसी क्रम में आज संगठन के सदस्य फिर से उप जिलाधिकारी रानीखेत से मिले।

उपजिलाधिकारी रानीखेत ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए संगठन के सदस्यों को आश्वासन दिया और पेयजल समस्या को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान रानीखेत को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया। इसके लिए संगठन के सदस्य और तोक नागरिकों ने उपजिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन सचिव चंद्रादत्त जोशी, जगदीश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन जोशी व मोहन नेगी उपस्थित रहे।

बलवंत सिंह रावत, रानीखेत

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News