Connect with us

कुमाऊँ

गीता मेहरा को मिला जिला कांंग्रेस कमेटी के महासचिव का दायित्व

अल्मोड़ा-कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती गीता मेहरा को जिला कांंग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है। जिला कांंग्रेस कार्यालय में कोविड नियमों का पालन करते हुए कांंग्रेसजनों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने बताया कि कांंग्रेस की बेहद सक्रिय, ऊर्जावान कार्यकत्री गीता मेहरा को आज जिला कांंग्रेस कमेटी में शामिल करते हुए जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत जिला महामंत्री राधा बिष्ट, सेवादल ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल,राबिन भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

श्रीमती गीता मेहरा के जिला महासचिव बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊमा बिष्ट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News