Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में बाप- बेटे की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर स्कूटी रपटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। जिससे उनके घर में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 94 (ऋषिकेश- गंगोत्री ) पर आमसेरा के पास एक स्कूटी रपट गई।

हादसे में स्‍कूटी सवार पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक स्कूटी (संख्या – यूके17 एच 5663) सवार चम्बा से ऋषिकेश जा रहे थे। स्‍कूटी पर दो लोग सवार थे। वहीं घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।दोनों ही स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था, मृतक रमेश दत्त हरिद्वार में उद्यान विभाग का कर्मचारी थे। उनका बेटा विकास रुड़की मे प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों आज सुबह गांव से हरिद्वार के लिये निकले थे।

पुलिस के मुताबिक स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने के कारण स्कूटी सड़क पर रपट गई। दोनों ही स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। जिस कारण सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के नाम:-

रमेश दत्त कोठारी, उम्र 55 वर्ष, निवासी- ग्राम हड़म, थाना चम्बाविकाश कोठारी पुत्र रमेश दत्त कोठारी, उम्र 35 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News