Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल के पदमपुरी मार्ग से दो किलो मीटर अन्दर परी ताल में झरने में डुबे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

भीमताल के धारी पदमपुरी मार्ग पर सड़क से दो किमी अंदर जाकर स्थित परीताल गधेरे में शनिवार को हल्द्वानी अंबा नगर निवासी चिन्मय जीना (17) पुत्र प्रताप सिंह डूब गया था। रविवार को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के गोताखोरों की ओर से गधेरे में देर शाम तक काफी खोजबीन की गई लेकिन चिन्मय का कहीं पता नहीं चल पाया। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि शनिवार को चिन्मय जीना अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया हुआ था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली एक किशोर गधेरे में डूब गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि रविवार को युवक को खोजने की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं चिन्मय के डूबने के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सियाचिन में नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत का हुआ निधन, परिवार को छोड़ गए रोता-बिलखता

More in उत्तराखण्ड

Trending News