Connect with us

कुमाऊँ

सीनियर पुरुष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का दूसरा मैच रानीखेत क्लब ने 1 विकेट से जीता

रानीखेत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में नर सिंह ग्राउंड रानीखेत में चल रही सीनियर पुरुष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का दूसरा मैच आज रानीखेत क्लब और अल्मोड़ा क्रिकेट अकैडमी के मध्य खेला गया। जो 1 विकेट से रानीखेत ने जीता।
अल्मोड़ा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 153 रनों पर आल आउट हो गई। रिषि चिलवाल 68 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली और साथ में मुकेश सिंह ने 25 और रमेश ने 18 रन का योगदान दिया।
रानीखेत क्लब के लिए मनन कांडपाल ने 4 एवं हिमांशु 3 ने विकेट लिए।
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब के लिए विजय बोरा ने 39 रन और योगेश भंडारी ने 36 रन बनाए।

अल्मोड़ा क्रिकेट अकादमी के सूरज सिंह ने 4 विकेट, भुवन और रमेश ने 2-2 विकेट लिए। आज के मैच के मुख्य अतिथि इंजीनियर मुकुल सती सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, रानीखेत ने करा।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल एवं सदस्य पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, प्रकाश कठायत आदि उपस्थित रहे।
कल का मैच रानीखेत क्रिकेर्स एवं मेहरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा। भरत अधिकारी एवं रितिक मैच में अंपायर और चिराग स्कोरर की भूमिका में रहे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News