Connect with us

कुमाऊँ

महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, क्षेत्र में फैली सनसनी

पिथौरागढ़। जनपद मुख्यालय के नजदीक गांव चैसर के कुड़ीताल में गुरुवार की सुबह एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। देखते देखते ही शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रवासियों में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें किसी चीज से धुआं उठता दिखा। जब नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव जल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

कोतवाली पिथौरागढ़ से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश करने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी छाई हुई है। पिथौरागढ़ के कोतवाल एमसी पांडेय ने बताया पुलिस मृत महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News