Connect with us

कुमाऊँ

पिता को कार चलाना सिखा रहे बेटे को पड़ा भारी, दीवार से जाकर टकरा कर पलटी कार

कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर पिता को कार चलाना सिखा रहे बेटे को महंगा पड़ गया। मुनस्यारी के जीआईसी मैदान हैलीपैड के पास बेटा अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था। लेकिन वो कार से नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार करीब 15 मीटर नीचे जा गिरी।कार दीवार से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में पिता औऱ बेटे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है। बता दें कि लकी (18) अपने पिता मंगल सिंह (63) को कार सिखाने के लिए मुनस्यारी हैलीपैड ग्राउंड पर गया था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर हैलीपैड से नीचे जा गिरी। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। ये देख स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे औऱ घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा।दोनों घायल बेटे औऱ पिता को प्राथमिक उपचार के बाद मुनस्यारी के अस्पताल से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया। जानकारी मिली है कि दोनों पिता और बेचे खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News