Connect with us

उत्तराखण्ड

वर्चुअल माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में जुड़े सीएम धामी समेत ये दिग्गज नेता

देहरादून। चुनाव आने से पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में उत्तराखंड से भी कार्यकारिणी के सदस्य जुड़े हुए हैं। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, संगठन महामंत्री अजय कुमार, कार्यसमिति के सदस्य सतपाल महाराज वर्चुअल माध्य्म से बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अगले साल अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैठक में चुनावी रणनीति तय की जाएगी। बैठक के बाद सभी राज्यों में चुनावी कार्यक्रमों में तेजी आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News