Connect with us

कुमाऊँ

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के बयान को हास्यास्पद व शर्मनाक बताया

हल्द्वानी। यूकेडी के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर और फ्लोमीटर गुजरात के मित्रों से मरीजों के लिए 100 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर और 75 फ्लोमीटर मंगवाने के समाचार पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा कि 4 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद इससे अधिक हास्यास्पद और शर्मनाक बात एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए नहीं हो सकती है जो बहुत शान से यह दावा करता है। एक बात तो यह स्पष्ट हो जाती है कि उन्होंने अपने 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। यदि कुछ किया होता तो प्रदेश से बाहर से मंगाने की नौबत ही नहीं आती। दूसरी बात ऐसा क्या है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री का पूरे प्रदेश भर में कोई मित्र ही नहीं है जो उन्हें गुजरात के मित्रों पर निर्भर होना पडा। इन सब बातों से इनकी अपनी घोर निकृष्टता जनता के सामने है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News