Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध रूप से एक रेस्टोरेंट में बार का हो रहा था संचालन; मैनेजर पर FIR

आबकारी विभाग की टीम ने प्रीतम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के बार का संचालन करने के मामले में एक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने 42 बोतल विदेशी मदिरा एवं वाइन को बरामद किया है।

रेस्टोरेंट पर आबकारी टीम की छापेमारी
सोमवार को देर रात्रि टीम ने रेस्टोरेंट में जब छापेमारी की तो वहां पार्टी चल रही थी और शराब परोसी जा रही थी। टीम ने जब मैनेजर से इस संबंध में पूछताछ की। तो उसने वार्षिक पंजीकरण की 5000 रुपये की रसीद दिखाई। इसके साथ ही 2000 रुपये की रसीद एक दिन के बार के लाइसेंस के रूप में दिखाई। नियम के अनुसार, रेस्टोरेंट में एक दिन बार के लाइसेंस का शुल्क 20 हजार रुपये होता है।


मैनेजर के खिलाफ मुकदमा
आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया की अवैध रूप से बाहर संचालन के मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौके पर पकड़ी गई विदेशी मदिरा और वाइन को जब्त कर लिया गया है। बताया कि जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नए साल को देखते हुए लगातार छापेमारी जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News