Connect with us

उत्तराखण्ड

आदमखोर बाघ की दहशत, ग्रामीणों में रोष, दो सप्ताह के भीतर तीन महिलाएं मार डाली 

भीमताल। नैनीताल जनपद के भीमताल  क्षेत्र में इन दिनों आदमखोर बाघ का आतंक  बना हुआ है। दो हफ्ते के भीतर बाघ ने तीन महिलाओं को मार डाला है। दहशत में आये क्षेत्रवासियों ने आदमखोर बाघ को ढेर करने की मांग की। साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम व डीएफओ का घेराव किया। विदित हो की मंगलवार की शाम 19 वर्षीय निकिता शर्मा अपने घर से कुछ ही दूरी पर पड़ोसियों के साथ खेत में घास काट रही थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने निकिता पर अचानक हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए करीब आधे किमी तक ले गया। पिता विपिन शर्मा  हल्ला मचाते हुए उसके पीछे-पीछे भागे। लेकिन तब तक निकिता की मौत हो चुकी थी।

निकिता की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों कई भीड़ ने मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार व रेंजर विजय मेलकानी का घटनास्थल पर ही घेराव कर दिया। इलाके में इससे पहले भी आदमखोर बाघ ने दो अन्य  महिलाओं को मार डाला। इधर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तत्काल आदमखोर बाघ को पकड़ने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहां पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News