Connect with us

कुमाऊँ

35 वर्षीय महिला की इस वजह से हुई दर्दनाक मौत

सोमेश्वर। यहां चनौदा के पास बूंगा गांव में शनिवार की शाम थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई करते एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गेहूं की मड़ाई करते समय महिला के कपड़े और बाल मशीन में फंसने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर भेज दिया जहां महिला का आज अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम होगा।सोमेश्वर के तहसील के चनौदा गांव में एक महिला दीपा देवी पत्नी अशोक सिंह भाकुनी उम्र 35 वर्ष खेत में थ्रेशर मशीन में गेहूं की मड़ाई का काम कर रही थी। तभी उसकी साड़ी थ्रेशर मशीन के साफ्ट में फंस गई। मशीन ने उसको अपनी तरफ खींच लिया। हादसे में उसके सिर, हाथ पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अल्मोड़ा मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतका दीपा देवी के पति पठानकोट हिमाचल से गांव के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News