Connect with us

कुमाऊँ

गहरी खाई में गिरा बरात का वाहन, 2 की मौत,अन्य घायल

उत्तरकाशी जिले के बौन-पंजियाला गांव में देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें 2 लोगों की जान चली गई। हादसा बीती देर रात उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर हुआ। सभी लोग शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
इस हादसे में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट, निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना देर रात हुई है रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राज्य में हादसों में लोग बड़ी संख्या में अपनी जान गवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

More in कुमाऊँ

Trending News