Connect with us

उत्तराखण्ड

युवक का बरसाती नाले में डूबने से पहले का वीडियो आया सामने

देहरादून के रायपुर इलाके में डीएस कॉलोनी स्थित नाले में बहने वाले रोहित गोयल के डूबने से पहले का वीडियो सामने आया है। जोकि स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है यह वीडियो उस वख्त का है जब रोहित सड़क पर बह रहे बरासती पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है। हालांकि युवक की चाल ढाल देख कर ऐसा लग रहा है कि वो नशे में है और बार बार बरसाती पानी में खुद को संभाल भी नही पा रहा था,

देखते ही देखते रोहित नाले की तरफ चला गया, नाले में ओवर फ्लो चल रहे बरसाती पानी और सड़क में फर्क नही कर पाने के चलते नाले में गिर गया, जिसके बाद उसका अभी तक कुछ पता नही चल सका है। वही युवक की तलाश में स्थानीय रायपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्पॉट से कई किलोमीटर दूरी तक नाले में सर्चिंग अभियान भी चलाया, हालांकि अंधेरा होने की वजह से सर्चिंग रोक दी गई थी, फिर आज सुबह से सर्चिंग शुरू कर दी गई है

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों का तबादला, विजय नाथ बने ऋषिकेश नगर आयुक्त

More in उत्तराखण्ड

Trending News