Connect with us

कुमाऊँ

पुलिसकर्मी के साथ कहासुनी करने वाले युवक का वीडियो वायरल

युवक ने पुलिस से मांगी माफी

अल्मोड़ा। सोशल मीडिया में एक युवक औऱ पुलिस कर्मी के बीच हो रही कहासुनी का खूब वायरल हो रहा है। वीडियो अल्मोड़ा जिले का बताया जा रहा है जिसमें एक युवक और पुकिसकर्मियों के बीच हो रही आपसी खींचातानी और वादविवाद को देखने सुनने पर लगता है कि पुकिसकर्मी मास्क न पहनने पर कार्यवाही हेतु कह रहे हैं। लेकिन युवक का कहना है कि वो अपने घर पर है और पुकिसकर्मियों से गाली क्यों दी मारा क्यों जैसे सवाल भी पूछ रहा है।

वीडियो में युवक ने पुकिसकर्मी का मोबाइल पर भी झपटा मार दिया।शायद मोबाइल टूट गया हो, युवक की इस तरह की हरकत भी सही नहीं ठहरायी जा सकती, लेकिन असल मसला क्या है इसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिसकर्मी निजी वाहन से यदि किसी के घर पर गये हैं तो जरूर कोई गम्भीर मामला ही होगा, पुलिस को घर घर जाकर मास्क पहना है या नहीं यह चैक करने के आदेश किसने दिये यह भी सोचने का विषय है। बहरहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

इधर वीडियो वायरल होने के बाद युवक पवन बिष्ट ने माफी मांग ली है। मामला 30 मई का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

ये थी वह वीडियो जो वाइरल हो रही थी,
Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News