Connect with us

कुमाऊँ

जिले का यह गांव जहां पर कोरोना की है नो एंट्री

नैनीताल जिले के रामनगर का चुकुम गांव के बारे में आपने सुना होगा, यह गांव जो इस समय कोराना मुक्त हो चुका है। चुकुम गांव अन्य गांवों के लिए एक मिसाल बना है। यहां के लोगों की जागरूकता और नियमों का पालन करने से इस साल यहां अब तक कोई कोरोना मरीज नहीं मिला है।

चुकुम नैनीताल जिले का अंतिम गांव है। नैनीताल जिले का अंतिम गांव होने और चकाचौंध से कोसों दूर होन के चलते यहा अभी तक एक भी केस सामने नहीं आया है।यहां के ग्रामीण खुद अपने आप गाइडलाइन का पालन करते है। कोरोना से बचाने के लिए जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। ऐसे में चुकुम जिले के अन्य गांवों के लिए भी मिसाल बन गया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले ग्रामीणों द्वारा स्कूल में क्वारंटीन किया जाता है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही गांव में घुसने दिया जाता है। गांव में समय-समय पर सैनिटाइजेशन किया जाता है।इस गांव की प्रधान सीमा आर्या बताती है कि कि इस साल अभी तक गांव में कोई कोरोना मरीज नहीं मिला है। लोगों की जागरूकता और नियमों का पालन करने से कोरोना को हराया जा सकता है। लोग हर नियम के पालन कर रहे है। जिससे कोरोना का खतरा दूर-दूर तक नहीं है जो गांव के लिए अच्छी बात है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News