Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

विष्णुपुरी से निकली आवाज, जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं तो वोट नहीं..

टनकपुर। विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड नं- 11 के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र भट्ट ने बरसात के मौसम में विवेकानंद स्कूल के आस पास के मकानों में हो रहे जलभराव की समस्या का नगर पालिका परिषद टनकपुर के द्वारा विगत 5 वर्षों से निराकरण नहीं करने पर जलभराव की समस्या से पीड़ित आसपास के सभी नगरवासियों के साथ मिलकर शासन प्रशासन को लिखित सूचना पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है।हमारा एक ही नारा है, जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं तो वोट नहीं।

आपको बताते चलें कि सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र भट्ट ने पर्वत प्रेरणा न्यूज को बताया हम सभी विवेकानंद स्कूल के आसपास के नगरवासी विगत 5 वर्षो से इस जलभराव की समस्या से पीड़ित है। नगर पालिका प्रशासन टनकपुर के द्वारा वार्ड नं-11 और वार्ड नं-4 के मध्य नाले को पाटकर रोड का निर्माण किया गया है और साथ ही एक नाली का निर्माण भी किया है जो नाली बरसात के मौसम में अधिक बरसात होने पर ओवरफ्लो हो जाती है। ओवरफ्लो होने के कारण यह पानी आसपास के मकानों में घुसने लगता है। जिस कारण से लोगों के घरो में रखा हजारों का सामान तबाह हो जाता है।

हम नगरवासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन टनकपुर और तहसील प्रशासन को ज्ञापन और धरना प्रदर्शन के माध्यम से अवगत करा दिया है। लेकिन अभी तक यह समस्या पहले जैसी ही बनी हुई है। इस बार हम वार्ड नं-11 विवेकानंद स्कूल के आसपास के वार्ड वासियों ने एक प्रण लिया है।

जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं तो वोट नहीं इसका सबसे बड़ा कारण यह है।कि अभी तक चंपावत विधानसभा के सभी राजनीतिक दलों के मौजूदा विधायक प्रत्याशियों ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जलभराव की इस गंभीर समस्या को नहीं रखा है। जिसकी हम सभी नगरवासी घोर निंदा करते हैं और इस बार आगामी विधानसभा चुनाव का समस्त नगरवासी आपसी सहमति के साथ मिलकर बहिष्कार करते हैं।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा मार्ग पर GMVN के गेस्ट हाउस मई-जून तक हाउसफुल, 13 करोड़ की हुई बुकिंग

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र भट्ट के साथ चुनाव बहिष्कार करने वालो में विवेकानंद स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश चंद्र पांडेय,मोहन चंद्र तिवारी, दरवान सिंह करायत,घनश्याम भट्ट, गीता बिष्ट,पूजा शर्मा,ममता,अंजू रावत,जानकी पाटनी,त्रिलोचन जोशी, दीपक जोशी,हेमा सामंत,मीनाक्षी भट्ट, त्रिलोक सिंह,दलीप सिंह महर,तुलसी देवी,हंसावती,प्रिया रावत,पुष्पा, प्रेम कुमार जैसे दर्जनों नगर वासियों ने लिखित तौर पर हस्ताक्षर किए हैं।

संवाददाता: गौरव शर्मा टनकपुर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News