Connect with us

Uncategorized

Rottweiler कुत्तों का मालिक गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाली महिला पर किया था जानलेवा हमला

Rottweiler कुत्तों का मालिक गिरफ्तार हो गया है. बता दें रविवार सुबह दो खतरनाक रोटवीलर नस्ल के कुत्तों ने महिला पर जानलेवा हमला किया था. जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई थी. फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.घटना राजपुर क्षेत्र रविवार सुबह 4 बजे की है. सुबह तड़के कौशल्या देवी हर रोज की तरह ही मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी. इस दौरान दो रोटवीलर कुत्ते अपनी घर की दिवार लांघ कर निकल आए और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है महिला के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं. जबकि हाथ की दो हड्डियां टूट गई.महिला के बेटे उमंग निर्वाल निवासी जाखन ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने कुत्तों के मालिक नफीस (40) पुत्र शकूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की तो पता चला कि नफीस ने खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने के लिए नगर निगम से कोई लाइसेंस नहीं लिया था. जिसे बाद पुलिस ने नफीस को अरेस्ट कर लिया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना!, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

More in Uncategorized

Trending News