Connect with us

उत्तराखण्ड

ट्रक-बस में हुई भिड़ंत,महिला की मौत

टिहरी गढ़वाल क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसा नरेंद्र नगर तहसील क्षेत्र में हुआ है। यहां रोडवेज बस और ट्रक की हुई जोरदार भिडंत में बस सवार एक महिला की मौत हो गई है। महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस शुक्रवार को नरेंद्रनगर तहसील के फकोट और ताछला के बीच रोडवेज की बस और ट्रक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हालांकि किसी यात्री को चोट नही आई, लेकिन एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए एम्स भर्ती करा दिया गया था। महिला ने आज अस्पताल में ही दम तोड़ दिया है।

मृतका बृजेश्वरी देवी ऋषिकेश से अपने माइके घेरका गांव पट्टी आरगढ तहसील बालगंगा जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। इधर थाना नरेंद्रनगर प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि दुर्घटना में घायल महिला बृजेश्वरी व्यास उम्र 35 वर्ष पत्नी हरीश प्रसाद व्यास की एम्स अस्पताल में मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतका के घर—परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News