Connect with us

कुमाऊँ

बेकाबू होकर कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत,दो घायल

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेल बाबा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हुई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं मृतक महिला अल्मोड़ा सोमेश्वर की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि सोमेश्वर का रहने वाला एक परिवार गाजियाबाद से सोमेश्वर वापस जा रहा था तभी इनकी कार अनियंत्रित होकर बेल बाबा के पास पेड़ से जा टकराई पेड़ से टकराते ही कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार चालक और एक अन्य पुरुष गंभीर रूप से घायल है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News