Connect with us

उत्तराखण्ड

कपकोट में कार गिरी एक की मौत, दो घायल

बागेश्वर। जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र अंतर्गत घडेरा ग्रामीण सड़क मार्ग में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए कपकोट स्थित सरकारी अस्पताल में लाया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कार चालक कार से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद कार नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में गडेरा निवासी खीम राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य कार सवार रमेश राम,प्रवीण सिह घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News