Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला के गले से चेन झपटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

हल्द्वानी। बीते दिनों मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने एक स्नेचर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी गई चेन बरामद कर ली गई है। अभियुक्त को कार्रवाई के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बीती 5 फरवरी की शाम कपिल कॉलोनी मुखानी निवासी महिला के गले से स्नेचर ने झपट्टा मारकर उस समय सोने की चेन झपट ली थी कि जब वह आदर्श नगर से घर वापस आ रही थी।

मामले में पीड़िता के पुत्र भूपेश चन्द्र पांडे में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद घटनास्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी अनुराग गंगवार पुत्र करन लाल गंगवार मूल निवासी बघनेरी, अमरिया, पीलीभीत व हाल निवासी जजफार्म को आईटीआई के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई चेन बरामद कर ली गई है। पुलिस ने स्नेचर को कार्रवाई के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News