Connect with us

कुमाऊँ

रक्तदान कर आरक्षी ने बचाई महिला की जान

बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर को मिली सूचना के बाद जिला चिकित्सालय में जरूरमंद एक गर्भवती महिला के उपचार हेतु बी पाॅजिटिव रक्त की सख्त आवश्यकता थी। जिस पर कोतवाली में नियुक्त समस्त स्टाफ को सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में तैनात आरक्षी महेन्द्र सिंह जीना शीघ्र ही जिला चिकित्सालय में गये और उन्होंने गर्भवती महिला के उपचार के लिए बी पाॅजिटिव रक्तदान किया ।
आरक्षी द्वारा ड्यूटी के दौरान उपचार के लिए रक्तदान करने पर महिला के परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा आरक्षी के मानवीय कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News