Connect with us

कुमाऊँ

यहां फांसी लगाकर युवक ने दी जान

आज के समय में छोटी-छोटी बातों से परेशान होकर कई लोग अपनी जान दे देते हैं और इस महंगाई के दौर में आर्थिक तंगी के चलते एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से पीलीभीत निवासी 42 वर्षीय विवेक अग्रवाल यहां सरस्वती कॉलोनी, मुखानी में रहकर परचून की दुकान में काम करता था।

बताया जाता है कि आज उसका शव रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे में झूलता मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी चार वर्ष पूर्व उसे छोड़कर जा चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी का होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News