Connect with us

उत्तराखण्ड

दुःखद-सांड से टकराने पर युवक की मौत, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया

लालकुआं। हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर को जा रहे युवक की बाइक सांड से टकराने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी सोमवार की देर साम को हल्द्वानी से घर को जा रहा था, राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद उसका उपचार बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में किया जा रहा था, परंतु मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई।

युवक के दो मासूम बच्चे हैं, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है, मिलनसार हंसमुख व्यवहार के धनी मनोज की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News