Connect with us

उत्तराखण्ड

सवार युवकों ने किसान की गोली मारकर की हत्या

लगता है उत्तर प्रदेश तो सुधर गया लेकिन उत्तराखंड में अपराधिक गतिविधियां बढ़नी शुरू हो गई।क्योंकि अपराधी गतिविधि को लेकर एक बड़ी खबर रुड़की से सामने आ रही है यहां पर बाइक सवार चार युवकों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों की किसान के साथ पुरानी रंजिश थी।बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बालावाली निवासी ऋषिपाल सुबह ट्रेक्टर से लक्सर क्षेत्र के गांव कुड़ी भगवानपुर आये थे। इस दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनको रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने के बाद फरार हो गए।सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ बहादुर सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया।पुलिस के अनुसार मृतक किसान है और हत्या के पीछे जमीनी रंजिश की बात सामने आई है। हत्यारोपियों की जल्द ही गिरफ्तार की जाएगी। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News