Connect with us

कुमाऊँ

युवती ने फोन कर बुलाया, कर दी लूटपाट,जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल जिले में लूटपाट के नए नए मामले सामने आते जा रहे हैं। पहले हल्द्वानी के मार्बल कारोबारी से लूटपाट के बाद अब लाल कुआं क्षेत्र का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर युवती द्वारा युवक को फोन किया गया और उसके बाद उसे लूट लिया ।

बता दें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहां सुभाष नगर बैरियर के पास यूसीडीएफ में काम करने वाले युवकको अज्ञात लोगों द्वारा बाइक, मोबाइल, एटीएम और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। युवक का कहना है कि एक महिला के फोन आने के बाद वह वहां गया था, लेकिन वहां उसे लूट लिया गया। सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी स्थित यूसीडीएफ में काम करने वाले हल्दूचौड़ जग्गी डी क्लास निवासी एक कर्मचारी को बीते शुक्रवार की रात को 9बजे एक फोन आया जिसमें एक महिला ने दुग्ध संघ में कार्यरत होने का परिचय देते हुए सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट पर सवारी न मिलने के चलते फसी होने की बात कही। जिसके बाद युवक जैसे ही वहां पहुंचा तो वहां पर चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, नगदी और मोबाइल लूट लिया और किच्छा की और फरार हो गए।युवक ने वहां से जैसे-तैसे निकल कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई है और सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है कोतवाली पुलिस शिकायतकर्ता की शिकायत की भी जांच कर रही है इस तरह की घटना के बाद बाजार में अजीबोगरीब बातें बनाई जा रही है और अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में किस प्रकार से अपने कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News