Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के जवान का पंजाब में ड्यूटी के दौरान निधन, शाम तक पहुंच सकेगा जवान का पार्थिव शव उनके पैतृक गांव

गढ़वाल राइफल जवान कोमल खुगशाल की तबीयत बिगड़ने से पंजाब में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। आज शाम तक कोमल का पार्थिव शव उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक के पट्टी असवालस्यूं ग्राम कुडिगांव निवासी कोमल खुगशाल पुत्र प्रकाश खुगशाल 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और वर्तमान में पंजाब में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। सेना के अधिकारियों द्वारा परिजनों को गढ़वाल राइफल जवान कोमल खुगशाल के निधन की सूचना दी गई। कोमल की मौत की खबर मिलने के उपरांत परिजनों में कोहराम सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News