Connect with us

Uncategorized

पैर फिसलने से टोंस नदी में बहा उत्तरकाशी का युवक, तलाश जारी

उत्तरकाशी जनपद के जखोल गांव का एक युवक आज देहरादून के त्यूनी क्षेत्र में स्थित हनोल मंदिर के पास टोंस नदी में बह गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है.जानकारी के अनुसार युवक की पहचान दिनेश पुत्र हरिपाल निवासी जखोल उत्तरकाशी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है युवक हनोल मंदिर के दर्शन के लिए गया था और इसी दौरान वह टोंस नदी के किनारे गया, जहां पैर फिसलने के चलते वह नदी में बह गया.घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है. युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

यह भी पढ़ें -  Rahul Gandhi के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा!, कांग्रेस नेता की लोहे का पिलर गिरने से मौत

More in Uncategorized

Trending News