Connect with us

उत्तराखण्ड

जनभावनाओं से खिलवाड़ कतई नहीं होगा बर्दास्त:जोशी


हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने भाजपा के 4 साल बेमिसाल पर तंज कसते हुए कहा कि वास्तव में इतिहास में इसकी कोई मिसाल नहीं मिलती। जनता समझ नहीं पा रही है कि अपनी ही सरकार के पिछले 4 साल के प्राधिकरण के फैसले को पलटना बेमिसाल है या 4 साल पहले इसे लागू करना। कुमाऊं और गढ़वाल के निवासियों की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को क्षत-विक्षत करते हुए गैरसैण मंडल के निर्माण को क्या बेमिसाल कहें।

श्री जोशी ने कहा उत्तराखंड क्रांति दल जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा और उन्होंने अविलंब गैरसैण मंडल को निरस्त कर गैरसैंण को स्थाई राजधानी की घोषणा की मांग की। साथ ही कहा कि उत्तराखंड क्रांतिदल छोटे-छोटे जिले और छोटी प्रशासनिक इकाईयाँ बनाने की मांग करता है ताकि उत्तराखंड का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कोरोना काल में फिजूलखर्ची छोडकर उत्तराखंड के बेरोजगार निवासियों को तुरन्त ₹10000/- महीना बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके खातों देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News