Connect with us

कुमाऊँ

राम सिंह कैड़ा की इन भाजपाइयों ने बढ़ाई मुश्किलें

भीमताल। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं में दलबदल करना शुरू हो गया है, कुछ दिन पहले दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच भाजपा ज्वाइन कर चुके भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की राह आसान नजर नहीं आ रही है। भले ही केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी में राम सिंह कैड़ा को शामिल कर दिया हो लेकिन विधानसभा में भाजपाइयों को कैड़ा रास नहीं आ रहे हैं। इस बात का अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। सोमवार को भीमताल में भाजपा के कार्यकर्ताओं और अब तक विधानसभा से दावेदारी कर रहे जनप्रतिनिधियों ने बैठक की है ।

पूर्व शिक्षा मंत्री और भीमताल विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साफ लिखा है कि आज भीमताल विधान सभा के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक भीमताल में हुई जिसमें पूरी विधान सभा के बूथ व शक्तिकेंद्र व मंडल के पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने भागीदारी की बैठक में पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष मनोज शाह मंडल अध्यक्ष भीमताल मनोज भट्ट धारी अध्यक्ष कैलाश गुणवंत ओखलकांडा अध्यक्ष व रामगढ़ अध्यक्ष तथा विधान सभा के चारो मंडलो के पूर्व अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख आशारानी जिला उपाध्यक्ष कमला आर्या चारों मंडलों के सभी महामंत्री किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रदीप बिष्ट 97 बूथ के अध्यक्ष रहे तथा तय किया है कि भीमताल से भाजपा के ही कार्यकर्ता को टिकेट दिया जाय बाहरी व्यक्ति को सहन नही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  भूमिगत पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News