Connect with us

कुमाऊँ

आर्थिक तंगी के चलते इलाज नहीं करा पा रहे हैं बीरू, समाज सेवी ने ली सुध

हल्द्वानी। आर्थिक तंगी के चलते देवलचौड़ रामपुर रोड निवासी वीरू सिंह अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। 2 साल से बीमार चल रहे वीरू सिंह का इलाज हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह आगे वहां भी इलाज नहीं करा पा रहा है। सरकार से, प्रशासन से,जनता द्वारा कहीं से भी मदद मिल जाए,वह मदद की आस लगाए हुए हैं।
आज बीरू सिंह के परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत को अपनी आप बीती बताई। डॉक्टर का कहना है,बीरू का लीवर डैमेज हो गया है। इलाज में खर्चा ज्यादा होगा इस कारण परिजन वीरू सिंह को घर पर ले आए। डॉक्टरों के कहे अनुसार वीरू सिंह के इलाज में10 से 15 लाख खर्चा आएगा। परिजन रुपए ना होने के कारण इलाज नहीं करा पा रहे हैं। वीरू सिंह ने अब सामाजिक कार्यकर्ताओं को फोन करके मदद की उम्मीद लगाई है। उसके तीन बच्चे है काजल,आंचल,मुकेश। किसी तरह वह मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे पेट पाल रहा था, अब कैसे होगा गुजर बसर, वीर सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत से मदद की उम्मीद जताई। सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि वह आपनी टीम की तरफ से मिलकर जितना भी हो सकेगा करेंगे। टीम में बीसी पंत,दीप जोशी,महिला मोर्चा सहित अनेक लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News