Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने पुलिस कर्मियों के हित में लिया ये फैसला,आदेश जारी

देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार ने पुलिस कर्मियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने पुलिस कर्मियों को वर्दी की जगह अब वर्दी भत्ता दिया जाने के लिए आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तक प्रतिवर्ष पुलिस मुख्यालय स्तर से वर्दी खरीद कर दी जाती थी। लेकिन इस बार इस सुविधा को समाप्त कर, अब वर्दी भत्ता दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

आदेश के अनुसार इस वर्ष से हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल श्रेणी के कार्मियों को 2250 और वहीं चतुर्थ श्रेणी कार्मियों को 1500 रूपए प्रदान किए जाने व वर्दी भत्ते के अतिरिक्त धुलाई भत्ता बादस्तूर भी दिया जाएगा। आगामी वर्षों में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए इस वर्दी भत्ते में और भी वृद्धि की जाएगी। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने कहा कि सभी कर्मियों को अपनी मनपसंद, माप के अनुसार वर्दी खरीदने की छूट भी दी जाएगी। पुलिस, सीपीसी कैंटीन में वर्दी का कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News