Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता पर मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा कराया दर्ज

रूद्रपुर।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी से मारपीट के बाद अब दूसरे पक्ष की और से उनके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्रॉस केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।आपको बताते चलें कि कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी ने एक महिला और कुछ लोगों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी।

दिलीप अधिकारी इस घटना घायल भी हुए थे। अब एक महिला एनजीओ संचालिका किरन पत्नी जीवन सिंह रावत ने दिलीप अधिकारी पर छेड़छाड़, मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।किरन का कहना है कि वह आवास विकास, ट्रांजिट कैंप की रहने वाली है और 15 अप्रैल की शाम जगतपुरा में कैंप लगाने के बाद वापस लौट रही थी, साथ में उसके स्टाफ स्वीटी, मानसी, राजकुमार और शुभम भी थे।आरोप है कि हनुमान मंदिर के पास दिलीप अधिकारी ने उसको देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी और गला पकड़ लिया, छेड़छाड़ के साथ ही अभद्रता भी की गई। दिलीप उसका हाथ खींच कर ले जाने लगा और पीटा भी।

स्वीटी मानसी शुभम और राजकुमार ने इसका विरोध किया तो उनसे भी मारपीट की गई और बाद में दिलीप अधिकारी देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। दिलीप अधिकारी के साथियों ने भी किरन व उसके साथियों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस f.i.r. लिखने के बाद जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर भड़कीं दीप्ति रावत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News