Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्राउंड में खड़ी तीन कार जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

हल्द्वानी। मंगलवार की सुबह गोरापड़ाव के समीप ग्राउंड में खड़ी तीन कारों में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड में खड़ी तीन गाडियां आग के हवाले हो गई। मौके पर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि कार का शोरूम गोरापड़ाव के पास है। इसके ठीक बगल में शोरूम का ग्राउंड है। जहां पर कई पुरानी गाड़ियां खड़ी होती हैं। जिनमें तीन खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं आसपास अफरा तफरी का माहौल भी हो गया था। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। गाड़ियों में आग किन कारणो से लगी है, यह जांच का विषय है। लेकिन भीषण गर्मी के बीच इन दिनों आग घटनाएं काफी बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 नवंबर से 30 नवंबर तक कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News