Connect with us

कुमाऊँ

युवती समेत तीन युवकों को पुलिस ने कमरे में नशे के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा

उत्तराखंड में नशे का कारोबार दिन पर दिन इस प्रकार बढ़ता जा रहा है इसमें से कारोबार ने शहरों को ही नहीं बल्कि गांव में भी अपने पैर पसार लिए हैं और इस नशे के आदी युवा वर्ग होता जा रहा है,खास बात यह भी है समाज के एक वर्ग के लोग ही इस नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं या साजिशन उन्हें नशे का आदी बनाया जा रहा है।

ताजा मामला शहर के गोरापड़ाव क्षेत्र का है। यहां एक कमरे में एक युवती और तीन युवकों के अश्लील हरकतें करने की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि असल में वे स्मैक के नशे के आदी थे और कमरे में नशा कर रहे थे।
बताया गया कि ग्रामीण व ग्राम प्रधान पहले सूचना पर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर इसकी सूचना मंडी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने कमरे के अंदर से युवती सहित तीन युवकों को पकड़ा और उन्हें मंडी चौकी लाया गया। यहां पूछताछ में पता लगा कि तीनों स्मैक के आदी है और अक्सर यहां पर स्मैक पीने के लिए आते रहते है। पुलिस ने तीनों की काउंसलिंग कर एक युवक को नशा मुक्ति केंद्र जबकि युवती व दो युवकों की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News