Connect with us

उत्तराखण्ड

टीएमसी के सांसद डेरेक को सभापति धनखड़ ने पूरे मानसून सत्र से किया सस्पेंड, जानें वजह

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को मौजूदा मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। राज्यसभा में आज सभापति धनखड़ और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी।

जानकारी के अनुसार राज्यसभा में आज सदन की शुरूआत मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे के साथ हुई। जब विपक्ष ने मणिपुर पर चर्चा के लिए सभापति धनखड़ से अपील की तो सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा, मैं देखूंगा कि गृह मंत्री कहां है। यगि वे सहमत होते हैं, तो हम मामले को दोपहर के लिए रख सकते हैं और चर्चा कर सकते हैं। हालांकि ओ ब्रायन ने सवाल उठाते हुए कहा कि हमें संवाद करने की जरूरत है, हम मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन उस तरह नहीं जिस तरह सरकार चाहती है।

सभापति धनखड़ ने ओ ब्रायन को किया सस्पेंड
ओ ब्रायन की इस बात पर सभापति धनखड़ ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मैं सदन को सूचित कर दूं कि यदि कोई सदस्य व्यवस्था का प्रश्न उठाना चाहता है, लेकिन कोई मुद्दा नहीं उठाता है तो मुझे कोई कड़ा निर्णय लेना होगा। हमें अपना संयम बनाए रखने की जरूरत है, व्यवस्था का प्रश्न उठाएं, उस पर भाषण न दें। वहीं सभापति ने आगे कहा कि आप उठेंगे आप व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठाएंगे, आप मेरे फैसले का इतंजार नहीं करेंगे और आप जगह घेर लेंगे। ऐसा नहीं किया जा सकता। मुझे बताएं कि आप किस नियम के तहत प्वाइंट ऑफ ऑर्डर उठा रहे हैं। इस पर डेरेक ने जवाब गिया , रूल पेज 92 पर है…रूल 267 है विपक्ष के नेता लगातार मणिपुर पर चर्चा के लिए कह रहे हैं। यह कहकर ब्रायन चीखने लगे जिसके बाद सभापति ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। धनखड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि अपनी सीट लीजिए। मैं श्री डेरेक ओ ब्रायन को सडन छोड़ने के लिए कहता हूं। इसके बाद ओ ब्रायन को सदन से निलंबित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - हाई कोर्ट शिफ्टिंग की जमीन तलाश बनी टेढ़ी खीर, अब तीन नए ठिकानों पर नजर, जमीनों के दाम छू रहे आसमान!
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News