Connect with us

कुमाऊँ

कोरोना की तीसरी लहर के बचाव के लिए भाजपा दे रहा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

हल्द्वानी । भाजपा की ओर से कोरोनावायरस की तीसरी लहर को देखते हुए एक खास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत जिले का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसके बाद मंडल और बूथ स्तरीय प्रशिक्षण किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि भाजपा एक जिम्मेदार पार्टी है। इसलिए वह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझती है जिस प्रकार पिछले 1 साल में कोरोना के कारण चाहे वह पहली लहर हो या दूसरी लहर हो देश और समाज में बेहद विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।

विशेषज्ञों द्वारा यह चेतावनी दी जा रही है अभी भी कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।लिहाजा संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखकर और इसलिए अनुभव के आधार पर भाजपा का कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लोगों को जागरूक कर लोगों की मदद करेगा। जिसको देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चलाया जा रहा है राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक इसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News