Connect with us

कुमाऊँ

संपर्क मार्ग, जीर्णोद्धार के लिये जिला योजना से 20 लाख हस्तांतरित

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने पासदेव तोक बगड़ में संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार के लिये जिला योजना से 20 लाख की धनराशि लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों पासदेव तोक बगड़ में संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार के संबंध में जिलाधिकारी के सम्मुख प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि विगत लम्बे समय से धनाभाव के कारण इस संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार का कार्य नहीं हो पा रहा था। इसके बाद जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर 20 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। साथ ही कार्यदायी संस्था को यह भी निर्देश दिये है कि संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने को भी कहा है।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News