Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस ने मनाया किसान विजय दिवस,केंडिल जलाकर शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

रानीखेत। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया। इसी परिपेक्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर देश भर में किसान विरोधी काले कारनामों को वापस लिए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने इस दिन को किसान विजय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम के तहत होटल सेवेंटीन गांधी चौक रानीखेत में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही इस आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष महेश चंद्र आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि विगत दो वर्षो से कांग्रेस पार्टी इन तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत देश के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेस पार्टी ने इन किसान विरोधी तीनों काले कारनामों का हर स्तर पर विरोध किया। आज प्रधानमंत्री द्वारा देश के अन्नदाता विरोधी काले कानूनों को वापस लिया जाना देश के 62 करोड़ किसानों की विजय का प्रतीक है।

इस अवसर पर चिलियानौला व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा, रघुवर दत्त शर्मा, दीपक पंत, चरण जसवाल, अमन शेख, विनित चौरसिया, कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभाई सोनू सिद्धिकी, सुनील कुमार और नीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष महेश आर्या की अध्यक्षता में किया गया। संचलन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News