Connect with us

कुमाऊँ

खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

हल्द्वानी। संयुक्त उत्तराखंड राज्य आंदोलन संघर्ष मोर्चा की एक शोक सभा काठगोदाम कालटैक्स में हुई, जिसमें खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद घड़ियाल ने कहा कि खटीमा गोलीकांड के शहीदों की परिजनों को अभी तक कोई भी लाभ नहीं मिला है। आंदोलनकारियों के परिवार आज भी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं, जबकि आज तक खटीमा गोलीकांड के दोषियों को सजा नहीं मिल पाई है। यह सरकार की विफलता का परिणाम है राज्य बनने के बाद अभी तक दोषियों को सजा न मिलना सरकार के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

उन्होंने कहा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और आंदोलनकारी के आश्रितों को सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराई जाए ।शोक सभा में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद घड़ियाल, मोहन शर्मा, कांति जोशी, कमला बिष्ट, बृजमोहन सिजवाली,जानकी नेगी, पुष्पा जोशी समेत कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News