Connect with us

उत्तराखण्ड

माल्टा-नींबू पार्टी के बहाने कांग्रेस के दो बड़े चेहरे आए एक साथ

मतदान होने के बाद प्रत्याशी समेत नेता और कार्यकर्ता आराम फरमा रहे हैं। लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत अभी भी मैदान में डटे हुये हैं। वो कभी लोगों को गरमा गर्म टिक्की खिलाते नजर आ रहे हैं तो कभी बन मक्खन खिलाते नजर आ रहे हैं।
वहीं आज पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी। इस पार्टी में माल्टा की खटास का स्वाद चखा गया वो भी धनिया मिर्च वाले नमक के साथ। सिर्फ माल्टा ही नहीं हरदा की इस पार्टी में नींबू भी था। लेकिन क्या माल्टा की खटास के साथ हरदा भाजपाइयों के दांत भी खट्टे कर पाएंगे?वहीं बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत की नीबू पार्टी के बहाने कांग्रेस के दो बड़े चेहरे एक साथ आए। बता दें कि हरीश रावत ने आज काग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के सम्मान में नींबू सन्नी और माल्टा पार्टी रखी जिसमे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी पहुंचे. हरीश रावत ने प्रीतम सिंह का पार्टी में स्वागत किया तो वहीं प्रीतम सिंह ने हरीश रावत को बुके देकर सम्मान किया। कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात के दौरान जिंदाबाद के नारे ले।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News