Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

मीनाक्षी

हल्द्वानी। तेज रफ्तार बाइकों से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक माह के भीतर तेज रफ्तार बाइकों से हुई दुर्घटनाओं में चार परिवारों के चिराग बुझ चुके हैं, अब एक और बड़ी सड़क दुर्घटना में देर रात पॉलीसिट के निकट नैनीताल रोड पर काठगोदाम की ओर से आ रही बाइक सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रोहित कुमार 25 निवासी पटकोट रामनगर और विवेक आर्य 19 निवासी रतखान जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।पुलिस के अनुसार दोनों युवक छोई गांव के एक रिसार्ट में नौकरी करते थे। दोनों काठगोदाम विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य से जुड़ा विवाद: फर्जी दस्तावेज केस में आरोपी कल्पना को कोर्ट से मिली जमानत, सामने आए चौंकाने वाले दावे

More in Uncategorized

Trending News