Connect with us

कुमाऊँ

सतत विकास लक्ष्यों का स्थायीकरण विषय पर चलाये जा रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

बागेश्वर। पंचायत राज निदेशालय उत्तराखंड के तत्वाधान में जन जागरण समाज सेवी संस्था डाकपत्थर के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों हेतु सतत विकास लक्ष्यों का स्थायीकरण विषय पर चलाये जा रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत ज़िला पंचायत अधिकारी सुंदर लाल आर्या के द्वारा उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों के परिचय के साथ और सभी को प्रशिक्षण की महत्ता के साथ हुई। मुख्य प्रशिक्षक विभु कृष्णा ने उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम राज्य विजन दस्तावेज 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए 17 लक्ष्यों को 9 थीम के बारे में बोलते हुए प्रथम थीम गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका युक्त गांव की परिकल्पना को साकार करते हुए गांव में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ बताया कि सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए 9 थीम में सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों जो कि ग्राम स्तर पर काम कर रहे हैं, उन्होंने अनुरोध किया की ग्राम पंचायत के पदाधिकारी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को इन विभागों से संपर्क कर अपनी ग्राम की ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित करते हुए योजना बनाएं। इस अवसर पर कृषि विभाग, से आए अधिकारी हरीश सिंह बायेरा ने वैज्ञानिक कृषि पर जोर देते हुए मृदा परीक्षण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने साथ ही बीजों को फफूदी से कैसे बचाए और कीटनाशकों का प्रयोग कम करने पर जोर दिया। वही स्वास्थ्य विभाग से आए चंदन कुमार चौहान ने गांव की परिकल्पना को साकार करने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड के बारे में बताया। आयुष्मान कार्ड कैसे बनाया जाता है और इससे किस तरह लाभ लिया जा सकता है वही पुरकोट के ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र ने ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की जानकारी का अभाव होने की बात कही। शीला देवी पार्वती देवी ने भी आयुष्मान कार्ड से संबंधित अपनी समस्याएं रखी जिनका समाधान भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा किया गया। मुख्य प्रशिक्षक विभु कृष्णा ने इस अवसर पर विभिन्न जागरूक परक खेल और डॉक्यूमेंटरी फिल्म का प्रदर्शन भी किया ।

कार्यशाला के समापन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी के द्वारा सभी ग्राम प्रधानों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर संजय लाल साह, सुरेंद्र जनौटी, दीपक पेटशाली, दरबान सिंह बिष्ट, दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News