Connect with us

कुमाऊँ

केला खेड़ा में पानी के गड्ढे में नहाने गए दो मासूमों की हुई मौत

उधम सिंह नगर जिले के केला खेड़ा से दुःखद खबर है यहां पर ईंट भट्टे के बाहर बने पानी के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत हो गई। इन किशोरों के साथ नहाने गए अन्य किशोरों ने गांव में दोनों के डूबने की सूचना पहुंचाई जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों किशोरों के शवों को बाहर निकाला। मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। सीओ वंदना वर्मा तथा केलाखेड़ा एसओ बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया हैपुलिस के मुताबिक नगर पंचायत केलाखेड़ा के गांव भौवानगला निवासी 15 वर्षीय फैजान पुत्र नूर अहमद, 11 वर्षीय फरमान पुत्र इस्लाम नवी अपने साथी बिलाल, अलफैज और साहिल के साथ गांव के ही एक ईट भट्टा में बने पानी के गड्ढे मैं नहाने गए थे।नहाने के दौरान फैजान तथा फरमान गहरे पानी की ओर चले गये जिस कारण वह दोनों पानी में डूब गए तथा इन की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों किशोरों की मौत होने की सूचना साथियों ने ग्रामीणों को दी जिस पर मृतकों के परिजन तथा अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इन लोगों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला तथा इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद सीओ वंदना वर्मा, केलाखेड़ा चौकी प्रभारी बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे इन लोगों ने शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। वही किशोरों की मौत से परिजनों में गहरा आक्रोश है तथा ग्रामीण भी गमजदा है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News