Connect with us

उत्तराखण्ड

चाफी नदी में डूबने से संदिग्ध अवस्था में दो युवकों की मौत

रिपोर्टर- भुवन ठठोला

भीमताल। चाफी नदी में डूबने से दो युवकों की संदिग्ध मौत हो गई है। युवकों को लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था और आज दोनों के शव के समीप से स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नैनीताल जिले में भीमताल के चाफी गांव में कलसा नदी बहती है। इस नदी में आज स्थानीय लोगों को दो युवकों के शव मिले। भीमताल के सौन गांव निवासी 16 वर्षीय अभिषेक उप्रेती और 21 वर्षीय करन सिंह बिष्ट शुक्रवार से लापता थे। दोनों को कुछ लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक कलसा नदी के किनारे पड़े हुए मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को भीमताल सी.एच.सी.सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक चैक अप के दौरान ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन, दोनों लाडलों के शुक्रवार देर रात तक नहीं पहुंचने के बाद से ही तलाश रहे थे। आज दोनों के शव मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी कर रही है। भीमताल के एस.आई.भुवन चंद जोशी ने बताया कि दोनों के मामले में छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Char Dham Yatra 2026 Breaks Faith Records : चार धाम यात्रा में ‘आस्था का नया रिकार्ड’, नवम्बर तक 60 लाख पहुंचने का अनुमान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News