Connect with us

कुमाऊँ

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार 3 घायल एक की मौत

सड़क हादसे को लेकर इस वक़्त बड़ी खबर पिथौरागढ़ से सामने आ रही है यहां पर सड़क हादसों की लंबी लिस्ट में एक और हादसा जुड़ गया है।पिथौरागढ़ में की रचना पुल के पास एक कार अपना नियंत्रण खो बैठी। जिस वजह से कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक एक कार मुनस्यारी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। तभी पिथौरागढ़ के खिरचना पुल के पास गाड़ी चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिस कारण गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार हल्द्वानी निवासी विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार और चारू चन्द्र बृजवासी सवार थे।बता दें कि हादसे में चारू चन्द्र बृजवासी की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस की मानें तो ये सभी हल्द्वानी से घूमने के लिए मुनस्यारी आए थे। यहां से लौटते वक्त रास्ते में ये भीषण हादसा हुआ है। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जहां से तीनों घायलों को सीएचसी कनालीछीना भेजा गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News