Connect with us

गढ़वाल

खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो,4 घायल 1 की मौत

इस वक्त पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है पौडी में घोड़ीखाल-निसणी मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू पर अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि घोड़ीखाल-निसणी मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में सवार सभी लोग चाकीसैण तहसील क्षेत्र के बताए जा रहे हैं जो कि अपने रिश्तेदारों से मिलने डोबरिया गांव आये थे और इस गाँव मे रिश्तेदारों से मिलने के बाद वापस चाकीसैण जा रहे थे, तभी अचानक से वाहन घोडीखाल निशणी मोटर मार्ग पर अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

वहीं मौके पर पहुंच कर राजस्व विभाग और पुलिस ने शव को और वाहन में सवार अन्य चार घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। 4 घायलों में से तीन घायलों को हालत चिकित्सक ने नाजुक बताई है जबकि एक घायल व्यक्ति की हालत सामान्य है सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है ।पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार व्यक्तियों की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News